मंडलायुक्त ने किया बाबा बागनाथ का जलाभिषेक, मंदिर भ्रमण के दौरान किया पुराने दिनों को याद

ख़बर शेयर करें -


बागेश्वर। दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत ने बागेश्वर पहुंचकर बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की और विभिन्न मंदिरों में शीश नवाया। उन्होंने कहा कि बाबा बागनाथ का आशीर्वाद उन्हें हमेशा मिला है। बागेश्वर का पहले की अपेक्षा काफी विस्तार हुआ हैं, कई चीजें बदली है, जो व्यवस्थित व काफी साफ-सुथरी भी है।

मंडलायुक्त और पूर्व में बागेश्वर के डीएम रहे रावत ने कहा कि एक जनपद के विकास में जो इकाइयां होना चाहिए वह इस जनपद में पहले से ही मौजूद है, चाहे कौसानी जैसा हिल पर्यटन स्थल हो, गरूड जैसी वैली, प्रसिद्ध ग्लेशियर हो या फिर ऐतिहासिक मंदिर। उन्होंने कहा कि जनपद में और भी कई विकास कार्य कियें जा रहें हैं उनके बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया जाएगा। वहीं कलेक्ट्रेट पहुंचने पर मंडलायुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पूर्व जनपद पहुंचने पर जिलाधिकारी रीना जोशी ने मंडलायुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट का अगवानी की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकरी सीएस इमलाल, उपजिलाधिकारी हरगिरि, राजकुमार पांडे, मोनिका, तहसीलदार दीपिका आर्या सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड
Ad