जल्द बदलेगा प्रदेश में मौसम का मिजाज, 27 को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में आने वाले सप्ताह में मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 नवंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर को छोड़ सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। तापमान में गिरावट आने से अचानक ठंड भी बढ़ेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र ने चेतावनी दी है कि इन जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि व बिजली भी गिर सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार' के तहत कपकोट पुलिस की कार्रवाई, लावारिस अल्टो कार से 144 पव्वे अवैध शराब बरामद
Ad