
बागेश्वर। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को भी आबकारी अधिनियम के तहत सीज कर दिया है।
चेकिंग के दौरान पकड़ा गया तस्कर
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, चन्द्रशेखर घोड़के के निर्देशानुसार युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 28 जनवरी 2026 को कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक स्कूटी (संख्या UK06BC8650) को रोककर तलाशी ली।
तलाशी लेने पर स्कूटी चालक लक्ष्मण सिंह डसीला के कब्जे से कुल 24 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
अभियुक्त और बरामदगी का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 30 वर्षीय लक्ष्मण सिंह डसीला पुत्र श्री गोपाल सिंह डसीला, निवासी ग्राम तल्ली हडबाड, जनपद बागेश्वर के रूप में हुई है।
- बरामद शराब: 12 बोतल मैकडॉवेल्स नंबर-1 व्हिस्की और 12 बोतल बकार्डी लेमन।
- अनुमानित कीमत: बरामद शराब की कीमत लगभग ₹24,960/- आंकी गई है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली बागेश्वर में मु.अ.स. 05/26, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी मौके पर ही सीज कर दिया गया।





