आपदा में टूटी पुल अवशेष बच गए तार, तारों पर रेंगकर नदी पर करने को मजबूर सात परिवार (वीडियो)

ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी में मोरी ब्लॉक के आराकोट बंगाण क्षेत्र में आई आपदा को तीन साल होने जा रहे हैं। इसके बावजूद आपदाग्रस्त क्षेत्र में अभी तक सड़क, पुल समेत अन्य व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ पाई हैं। हालात यह हैं कि पैदल पुल के अवशेष के रूप में बचे तारों पर रेंगकर सात परिवार नदी पार करने को मजबूर हैं। जिसका एक वीडियो इन दिनों क्षेत्र में वायरल हुआ है।

वीडियो में एक युवक आपदा में ध्वस्त झूला पुल के अवशेष तारों के ऊपर रेंगकर उफनती नदी को पार कर रहा है। जिसे देख लोगों के रौंगटे खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने शासन प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी के तेज बहाव में बहा युवक: कपकोट पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से बचाई जान

साल 2019 की आपदा में बंगाण क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ था। जिसमें कई पुल, पैदल रास्ते ध्वस्त होने के बाद स्थानीय प्रशासन ने वैकल्पिक इंतजाम किए थे। टिकोची के सामने बरसाती नदी के पार करीब सात परिवार रहते हैं। आपदा में झूला पुल टूटने के बाद इन परिवारों के लिए खड्ड पर ट्रॉली लगाई गई थी, लेकिन यह कामयाब नहीं हो पाई। यह परिवार खड्ड में झूल रहे टूटे पुल के तारों पर चढ़कर नदी पार करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन क्लीन स्वीप जारी: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 23 वाहन चालक और बिना सत्यापन रह रहे 16 लोगों पर कार्रवाई
ADVERTISEMENTS Ad