प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व, जौलकांडे में हुआ व्यापक पौधरोपण

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर, 16 जुलाई 2026: उत्तराखण्ड के पारंपरिक और प्रकृति संरक्षण के प्रतीक लोकपर्व ‘हरेला’ के अवसर पर बागेश्वर जनपद में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जौलकांडे स्थित हरेला वन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री मा० राम सिंह कैड़ा ने शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और स्वयं पौधरोपण कर आम जनमानस को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में जनभागीदारी जरूरी: प्रभारी मंत्री

सभी जनपदवासियों को हरेला पर्व की बधाई देते हुए प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति से जुड़ाव का सबसे बड़ा उदाहरण हरेला पर्व है। यह त्योहार हमें पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है।

उन्होंने सरकार के संकल्प को दोहराते हुए कहा:

  • राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और ‘हरित उत्तराखण्ड’ के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू किया गया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक क्रांतिकारी और महत्वपूर्ण पहल है।
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दरिंदगी का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, पुलिस का 'आपरेशन प्रहार' जारी

गरुड़ गंगा परियोजना से प्राकृतिक संसाधनों का हो रहा संवर्धन: डीएम

कार्यक्रम में मौजूद जिलाधिकारी अूर्वा पाण्डे ने भी सभी नागरिकों को लोकपर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बागेश्वर जनपद में पर्यावरण को बचाने और जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

डीएम ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि जनपद में संचालित ‘गरुड़ गंगा परियोजना’ सहित विभिन्न पर्यावरणीय पहलों के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने सभी से सिर्फ पौधा लगाने तक सीमित न रहकर, उनके जीवित रहने और संरक्षण का संकल्प लेने का भी आह्वान किया।

निःशुल्क पौधों का हुआ वितरण, उमड़ी भारी भीड़

इस भव्य उत्सव के दौरान अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनता ने बढ़-चढ़कर पौधारोपण किया। पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वन विभाग द्वारा आम जनता को निःशुल्क पौधे भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हंगामा करने पर पुलिस का 'प्रहार', बागेश्वर में शांति भंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कार्यक्रम में ये प्रमुख लोग रहे उपस्थित

हरेला वन, जौलकांडे में आयोजित इस व्यापक पौधरोपण अभियान में भारी संख्या में विशिष्ट जन और अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख हैं:

  • जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य: राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष भूपेश उपाध्याय, बागेश्वर विधायक पार्वती दास, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया, पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्र सिंह फर्स्वाण, भेषज संघ अध्यक्ष संजय शाह जगाती और ग्राम प्रधान जौलकाण्डे संदीप कुमार।
  • प्रशासनिक अधिकारी: पुलिस अधीक्षक जीतेंद्र मेहरा, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी।
ADVERTISEMENTS Ad