दुखद: प्रख्यात फोटोग्राफर अमित साह का 43 वर्ष की आयु में निधन

ख़बर शेयर करें -

अमित साह प्रख्यात फोटोग्राफर के साथ ही पर्वतारोही, ट्रैवलर और ब्लॉगर भी थे। रविवार को ही उन्होंने नैनीताल की सैर करते हुए वीडियो बनाया था।

नैनीताल के प्रख्यात फोटोग्राफर अमित साह का 43 वर्ष की उम्र में असामयिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि देर रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लोगों का कहना है कि उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है। उनके निधन की खबर से चित्रकारों में शोक की लहर है। लोग विभिन्न माध्यमों से शोक प्रकट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  घर की तरफ बढ़ रही आग को बुझाने के प्रयास में दो लोग झुलसे
अमित साह।फाईल फोटो

सोशल मीडिया स्टार रहे साह
साह प्रख्यात फोटोग्राफर के साथ ही पर्वतारोही और ट्रैवलर भी थे। उन्होंने एस्ट्रो ट्रेल को नई पहचान दी थी। अमित साह जाने माने यू ट्यूबर भी थे। उनकी एक ही पोस्ट पर चार मिलियन तक व्यूज आते थे। फेसबुक, इंस्टाग्राम उनके हजारों फॉलोवर्स थे।

यह भी पढ़ें 👉  बोर्ड परीक्षा : गीतिका और अभय ने किया जिला टॉप, 15 विद्यार्थियों ने प्रदेश की वरीयता सूची में बनाया स्थान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मिली पहचान
देश से विदेश तक अमित साह की फोटोग्राफी के चर्चे थे। राज्य के तमाम विभागों के कैलेंडर में भी उनके चित्रों का प्रकाशन हुआ है। उनकी खींची हुई तस्वीरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिल चुकी है।