ऑपरेशन प्रहार: झिरौली पुलिस ने स्कूटी से ले जाई जा रही अवैध शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा

ख़बर शेयर करें -
  • एसपी जितेन्द्र मेहरा के निर्देश पर नशे के कारोबार के खिलाफ बागेश्वर पुलिस का अभियान जारी
  • अभियुक्त के कब्जे से 12 बोतल अंग्रेजी और 2 बोतल देशी शराब बरामद; स्कूटी को किया गया सीज

बागेश्वर। उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बागेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान झिरौली पुलिस टीम ने स्कूटी से अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार को झिरौली थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने वाहन संख्या UK02B-2907 (स्कूटी) को रोककर तलाशी ली। वाहन से अवैध रूप से परिवहन की जा रही 12 बोतल अंग्रेजी शराब और 02 बोतल देशी माल्टा शराब बरामद की गई। जिस पर अभियुक्त नंदन सिंह (38 वर्ष) पुत्र दान सिंह, निवासी ग्राम असौं (थाना झिरौली, जनपद बागेश्वर) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार' के तहत कपकोट पुलिस की कार्रवाई, लावारिस अल्टो कार से 144 पव्वे अवैध शराब बरामद

पुलिस ने तस्कर के खिलाफ थाना झिरौली में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियुक्त के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि शराब आपूर्ति की पूरी श्रृंखला का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 20 लीटर कच्ची शराब के साथ किराएदार गिरफ्तार, 70 लीटर लहन नष्ट

पुलिस टीम में शामिल सदस्य: अपर उपनिरीक्षक कमला बिष्ट, हेड कांस्टेबल नंदन सिंह भाकुनी और हेड कांस्टेबल प्रकाश जोशी (सभी थाना झिरौली) कार्रवाई में शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad