बिछने लगी चुनाव की बिसात, सदस्यता अभियान ने पकड़ा जोर

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बागेश्वर नगर कार्यकारिणी के चुनाव की बिसात बिछने लगी है। व्यापार मंडल ने सदस्यता नवीनीकरण के साथ नए सदस्यों को जोड़ने की मुहिम शुरू कर दी है। सदस्यता अभियान पूरा होते ही सितंबर के दूसरे पखवाड़े में व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर की दुकानों में जाकर सदस्यता और नवीनीकरण अभियान चलाया। इस मौके पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, मनीष जखवाल, देव अधिकारी, महिपाल भरड़ा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: 11.88 ग्राम स्मैक के साथ 24 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, बागेश्वर पुलिस की बड़ी सफलता
Ad