
कपकोट (बागेश्वर)। जनपद में नशे के सौदागरों के खिलाफ बागेश्वर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ तेजी से जारी है. इसी क्रम में कपकोट पुलिस ने एक दुकान में अवैध रूप से शराब परोसने और बेचने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.
दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध काम पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा (IPS) के निर्देशानुसार जिले भर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. शुक्रवार को थाना कपकोट पुलिस ने जगथाना निवासी जगत सिंह बसेड़ा (30 वर्ष) पुत्र नारायण सिंह को उसकी दुकान पर बिना लाइसेंस के शराब बेचते और ग्राहकों को परोसते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया.
आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना कपकोट में मु.अ.सं.- 28/2026, धारा 60/21 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और सार्वजनिक स्थानों या दुकानों पर अवैध शराब पिलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.
पुलिस टीम में ये रहे शामिल: गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक (व.उ.नि.) मनोहर चंद, उपनिरीक्षक (उ.नि.) संजय धौनी और कांस्टेबल हरीश सनवाल शामिल रहे.





