सहायक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के पुत्र नीरज तिवारी बने वायुसेना में पायलट

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जिले के नीरज तिवारी भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग अफसर बन गए हैं। बीते 17 दिसंबर को एयरफोर्स एकेडमी हैदराबाद में हुई पासिंग आउट परेड में उन्होंने कमीशन प्राप्त किया है। उनकी सफलता पर जिला गौरवाविंत हुआ है।
सहायक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी रमेश चंद्र तिवारी के पुत्र नीरज तिवारी ने वायु सेना में पायलट बनकर परिवार का नाम रोशन किया है। नीरज ने कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा से आठवीं तक  पठन-पाठन किया। 10 और 12 वीं जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ और स्नातक बीएससीएजी पंतनगर से किया। उनके पिता सेना से आनरेरी कैप्टन से सेवानिवृत्त हैं। माता गीता तिवारी गृहणी हैं। नीरज के पिता ने बताया कि उसका चयन पहले ही प्रयास में जुलाई 2022 में हो गया था। 16 माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद पासिंग आउट में वह वायु सेना में पायलट बन गया है। उनके दामाद भूपेश भी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। उनकी कायामबी पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जीएस बिष्ट, सांसद अजय टम्टा, राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, सुरेश गढ़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, आदि ने खुशी जताई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भटखोला जीआईसी के प्रभारी प्रधानाचार्य की चाकू मारकर निर्मम हत्या, आरोपी प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार
Ad