एसओजी और एएनटीएफ ने 4.55 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। एसओजी और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने 4.55 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
बुधवार को सीओ आपरेशन अंकित कंडारी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की प्रभारी एसओजी कुंदन रौतेला के नेतृत्व में एएनटीएफ/एसओजी टीम ने अवैध मादक पदार्थो की चैकिंग के दौरान भिटाल गाँव, नुमाइशखेत रोड बागेश्वर पर अभियुक्त सुरेश सिंह उर्फ सूर्या पुत्र श्री आन सिंह निवासी दारसो कोतवाली बागेश्वर जनपद बागेश्वर,उम्र 30 वर्ष के कब्जे से 4.55 ग्राम स्मैक* बरामद की। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad