चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार, पहचान छिपाने को लगाई थी फर्जी नंबर प्लेट

ख़बर शेयर करें -

कपकोट पुलिस ने हड़बाड़ निवासी युवक को दबोचा, बाइक मॉडिफाई कर बदल दिया था हुलिया

बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कपकोट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए युवक ने पुलिस से बचने के लिए बाइक का हुलिया बदल दिया था और उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा दी थी.

बसकुना से चोरी हुई थी बाइक पुलिस के अनुसार, बीती 22 अप्रैल 2026 को ग्राम बसकुना (थाना कपकोट) निवासी दीपक सिंह मेहता ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कपकोट में अज्ञात के खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक संजय धौनी को सौंपी गई थी.

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दरिंदगी का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, पुलिस का 'आपरेशन प्रहार' जारी

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी बुधवार, 29 अप्रैल को पुलिस टीम विभिन्न स्थानों पर पतारसी और चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान टीम ने जगदीश चंद्र (25 वर्ष) पुत्र बचे सिंह, निवासी हड़बाड़ (बागेश्वर) को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ धर दबोचा. आरोपी ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से बाइक की असली नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगा दी थी और मोटरसाइकिल को मॉडिफाई भी कर दिया था.

यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड

बढ़ीं धाराएं और कोर्ट में पेशी फर्जी नंबर प्लेट लगाने और धोखाधड़ी करने के कारण पुलिस ने मुकदमे में बी.एन.एस. की धारा 318(4) और 336(3) की वृद्धि की है. आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है.

ADVERTISEMENTS Ad