अब बीमार पशुओं को उठाना होगा आसान, जिले को मिलीं 10 एनिमल लिफ्टिंग मशीनें

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद में बीमार और अशक्त पशुओं के उपचार और उनके बेहतर प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे के निर्देशन में जिले के लिए 10 आधुनिक एनिमल लिफ्टिंग मशीनें खरीदी गई हैं। इन मशीनों की मदद से उन बेजुबानों को सहारा दिया जा सकेगा, जो बीमारी या कमजोरी के कारण स्वयं खड़े होने में असमर्थ हैं।

अनटाइड फंड से मिली 6 लाख की धनराशि

पशुओं के कल्याणार्थ इस योजना के लिए अनटाइड फंड से 6.0 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई थी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा इन मशीनों का क्रय कर लिया गया है। वर्तमान में ये मशीनें राजकीय पशु चिकित्सालय, केंद्रीय भंडार बागेश्वर में रखी गई हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी प्रियंका रानी ने इन मशीनों का भौतिक सत्यापन किया, जिसमें सभी उपकरण मानकों के अनुरूप पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हंगामा करने पर पुलिस का 'प्रहार', बागेश्वर में शांति भंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

10 पशु चिकित्सालयों को होगा आवंटन

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि इन 10 मशीनों को जिले के अलग-अलग 10 पशु चिकित्सालयों को भेजा जाएगा। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में बीमार पशुओं के उपचार में बड़ी राहत मिलेगी। विशेष रूप से निराश्रित गोवंश, जो अक्सर सड़कों पर चोटिल या बीमार होकर गिर जाते हैं, उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाने और उपचार देने में अब सुविधा होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व, जौलकांडे में हुआ व्यापक पौधरोपण
Ad