राज्य से मानसून की हुई आधिकारिक विदाई,आने वाले दिनों में कुछ ऐसा रहेगा मौसम

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में अब मानसून की बारिश से पीछा छूट गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य से मानसून विदा हो चुका है फिलहाल आगामी हफ्ते में 21 अक्टूबर तक राज्यभर में बारिश का कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। आसमान साफ रहेगा। ऐसे में लोग भी राहत महसूस करेंगे। हालांकि बीच बीच में कहीं कहीं, आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। वहीं, फिलहाल मौसम सुहावना बना हुआ है। तपती गर्मी से लोगों को काफी हद तक राहत मिल चुकी है। आने वाले दिनों में मौसम और अधिक खुशगवार होने का अनुमान है। फिलहार राज्य मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट बताती है कि आज 15 अक्टूबर से लेकर 18 अक्टूबर तक राज्यभहर में मौसम शुष्क रहेगा। जुलाई महीने में सामान्य से 40 फीसद कम वर्षा दर्ज की गई। अगस्त के दूसरे पखवाड़े से मानसून ने रफ्तार पकड़ी और पूरे माह सामान्य वर्ष हुई। इस बार मानूसन एक सप्ताह देरी से विदा हुआ। सामान्यतौर पर मानसून अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में विदा हो जाता है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने मानसून की उत्तराखंड से विदाई की पुष्टि करते हुए बताया कि 18 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

तापमान महीना अक्टूबर का हो और सर्दी दस्तक दे रही हो तो ऐसा हो नहीं सकता कि तापमान में गिरावट ना आए। राज्य की शीतकालीन राजधानी देहरादून में शुक्रवार 14 अक्टूबर की सुबह 10 बजे तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 27 डिग्री और न्यूतनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसी तरह का तापमान कल भी रहेगा। 16 अक्टूबर को अधिकतम तापमान में एक डिग्री गिरावट और 17 अक्टूबर को एक डिग्री की बढ़ोत्तरी संभव है। इसके बाद 18 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रह सकता है। यानि कि इन दिनों शाम से लेकर सुबह तक सर्दी बढ़ जाएगी।