बागेश्वर पहुंचने पर दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट का हुआ भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। दर्जा मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद बागेश्वर पहुंचे शिव सिंह बिष्ट का जगह, जगह भव्य स्वागत हो रहा है।

जिला मुख्यालय में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज ओली और अन्य कार्यकर्ताओ ने एसबीआई तिराहे पर उनका भव्य स्वागत किया। मनोज ओली ने बताया की शिव सिंह बिष्ट बागेश्वर भाजपा के मजबूत स्तंभ है उनके द्वारा हमेशा पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया गया है। आज उनके दर्जा राज्य मंत्री बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को काफी खुशी हो रही है। उनका पहली बार बागेश्वर पहुंचने पर सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया है। इस दौरान अंकित नगरकोटी, मनोज बचखेती, राजकुमार मेहता, प्रदेश मंत्री किसान संगठन राजेंद्र परिहार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उप तहसील शामा में आयोजित तहसील दिवस में आई 45 समस्याएं, डीएम ने प्राथमिकता से निस्तारण के दिए निर्देश