धरोहर संस्था के कार्यक्रम में शामिल हुईं डीएम, पर्यावरण संरक्षण को रोपा पौधा

ख़बर शेयर करें -

अपनी धरोहर संस्था की ओर से भागीरथी-छतीना में आयोजित बृहद पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी रीना जोशी, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, उप जिलाधिकारी हरगिरि, वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा सहित संस्था के प्रतिनिधियों ने विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
जिलाधिकारी जोशी ने कहा कि हमारा परिवेश हरा भरा रहे, यह सब की जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण एवं पर्यावरण सुरक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा पौध लगाने के साथ ही उसकी सुरक्षा भी अतिआवश्यक है। वृक्षारोपण से सामान्य जन व वन्य जीवों को फल, भोजन, लकड़ी, शुद्ध हवा प्राप्त होती है। प्रदूषण कम होने से ग्लोबल वार्मिंग का खतरा कम हो जाता है। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना पुण्य का काम है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति पेड़ अवश्य लगायें व उसकी सुरक्षा भी करें।इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, पर्यटन अधिकारी कीर्ति चन्द्र आर्या, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, चेयरमैन रेडक्रास संजय साह जगाती, वाइस चेयरमैन इन्द्र सिंह फर्स्वाण, भुवन काण्डपाल, अशोक लोहनी, जिला संयोजक बृज किशोर वर्मा, उमेश साह, महिला संयोजक इन्द्रा पाण्डे, गीता रावल, सुनीता टम्टा, कार्यक्रम संयोजक किशन सिंह मलडा, कैलाश अंडोला, अनिल शाह, हेम लोहनी, नवीन शाह, गणेश रावत, बबलू धपोला, मनोज शाह, बहादुर बोरा, चरण बघरी, प्रेम थापा, रेखा, जया जोशी, कमला भेसोड़ा, सरिता भाकुनी, किशन नेगी हेम वर्मा सहित संस्था के सदस्य मौजूद थे।