स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बाजार, गाइड प्रशिक्षण पर सख्ती: उद्योग मित्र बैठक में डीएम के सख्त

ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में आयोजित उद्योग मित्र बैठक में जिले के उद्यमियों के साथ विस्तृत संवाद किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने हस्तशिल्प, मसाले, ऊनी उत्पाद सहित विभिन्न स्थानीय उत्पादों का अवलोकन करते हुए उनके विपणन और प्रोत्साहन से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की।

बैठक में सिंगल विंडो क्लीयरेंस, निजी औद्योगिक पार्क, फूड प्रोसेसिंग यूनिट हेतु भूमि उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षित पर्यटक गाइड के रूप में तैयार युवाओं की सूची प्रस्तुत की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित विभागों से व्यय की वसूली की जाएगी। साथ ही उद्यम विभाग को प्रशिक्षित युवाओं का अलग डेटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व, जौलकांडे में हुआ व्यापक पौधरोपण

महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र कविता भगत ने जानकारी दी कि पूर्व उद्योग मित्र बैठकों में उठाई गई समस्याओं के समाधान के लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है और अधिकांश मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सिंगल विंडो क्लीयरेंस प्रणाली के माध्यम से उद्यमियों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि उनके उत्पादों को जिला स्तर की खरीद प्रक्रियाओं में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही जिले के सभी उद्यमियों और उनके उत्पादों की एक कैटलॉग पुस्तिका तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि स्थानीय उत्पादों को व्यापक पहचान मिल सके। बैठक में पूर्व उद्योग मित्र बैठक के अनुपालन की समीक्षा भी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दरिंदगी का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, पुलिस का 'आपरेशन प्रहार' जारी

इसी दौरान वर्ष 2025-26 के लिए हथकरघा, हस्तशिल्प एवं लघु उद्योग श्रेणियों के पुरस्कारों हेतु प्राप्त आवेदनों पर जिला स्तरीय चयन समिति ने विचार किया।
हथकरघा श्रेणी में मीरा पांचपाल प्रथम और श्रीमती कलावती देवी द्वितीय रहीं।
हस्तशिल्प श्रेणी में बसंतलाल प्रथम तथा प्रेमा परिहार द्वितीय स्थान पर रहीं।
लघु उद्योग श्रेणी में सूरज प्रकाश सिंह प्रथम और हरि कम्र्याल द्वितीय स्थान पर रहे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, महाप्रबंधक कविता भगत, प्रबंधक अमित रावत, वरिष्ठ कोषाधिकारी कन्हैया लाल सरकी, होटल एसोसिएशन से शिरीष कपूर सहित अन्य अधिकारी, उद्यमी और शिल्पकार उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad