12 साल से हो रहा दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन, दिन में दर्शन पूजा शाम से रात तक भजन कीर्तन (देखें वीडियो)

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। शारदीय नवरात्र में जिले के विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा महोत्सव हो रहे हैं। खरही मंडल के जोशीगांव में आयोजित महोत्सव में आसपास के कई गांवों से लोग उमड़ रहे हैं। श्रद्धालु दिन भर मां दुर्गा का दर्शन और पूजा कर रहे हैं। सायंकाल से देर रात तक भक्त भजन कीर्तन कर मां जगतजननी की आराधना कर रहे हैं।


खरही के जोशीगांव में साल 2010 में पहली बार दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसके बाद से हर साल उल्लास के साथ महोत्सव मनाया जा रहा है। जोशीगांव, खांकर, छानी, भटखोला, सरना, सिमस्यारी, बजा, चौगांवछीना, पालड़ीछीना, कठपुड़ियाछीना समेत क्षेत्र के कई गांवों के लोग कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। नवरात्र के नौ दिनों तक पूजा और भजन का दौर चलेगा। विजयादशमी को गांव से मूर्तियों की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिला मुख्यालय में शोभायात्रा के बाद सरयू नदी में ब्रह्मकपाली शिला के समीप मूर्तियों को विसर्जित किया जाएगा। महोत्सव में पुरोहित प्रमोद तिवारी, संजय जोशी और यजमान भुवन चंद्र जोशी हैं। आयोजन को सफल बनाने में विन्देश्वरी जोशी, प्रकाश लोहनी, ओम प्रकाश लोहनी, प्रकाश गुरुरानी, उर्बादत्त गुरुरानी, पंकज पंत, भूपेंद्र लोहनी, पंकज जोशी, कैलाश लोहनी, नितिन गुरुरानी, नीरज साह, दीपांशु साह, दीपक जोशी सहयोग कर रहे हैं।