खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, बनलेख और उद्यमस्थल में प्रतिभा का संगम

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में खेल महाकुंभ 2025 का भव्य आयोजन किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज (रा.इ.का.) बनलेख और उद्यमस्थल खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिताओं में युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान एथलेटिक्स, कबड्डी और खो-खो जैसी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

बनलेख: न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ संपन्न

रा.इ.का. बनलेख में आयोजित खेल महाकुंभ का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अतोली, प्रकाश पपोला ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत बनलेख के अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने कबड्डी, खो-खो, मुर्गा झपट और एथलेटिक्स इवेंट्स में हिस्सा लिया।

विजेता खिलाड़ियों को नकद धनराशि, प्रशस्ति पत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक और रा.इ.का. बनलेख के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार चन्द्रा ने सफल आयोजन पर सभी को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन हरीश लटवाल ने किया। इस अवसर पर प्रकाश कालाकोटी, अरुण कुमार राय, बिशन राम और नीरू रौतेला सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दरिंदगी का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, पुलिस का 'आपरेशन प्रहार' जारी

उद्यमस्थल: संकुल स्तरीय खेलों में उमड़ा उत्साह

उद्यमस्थल खेल मैदान में दियाली संकुल स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। रा.इ.का. उड़ियार के प्रधानाचार्य खड़क सिंह खाती के संयोजन और रा.उ.मा.वि. उद्यमस्थल की प्रधानाध्यापक गीता उप्रेती के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान पपोली, नीमा पपोला ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन और आत्मविश्वास जगाते हैं। उन्होंने ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के लिए विद्यालयों के प्रयासों की सराहना की। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः 300, 200 और 150 रुपये नकद पुरस्कार के साथ मेडल प्रदान किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हंगामा करने पर पुलिस का 'प्रहार', बागेश्वर में शांति भंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इनका रहा विशेष सहयोग

उद्यमस्थल के कार्यक्रमों का संचालन विनोद सिंह मेहता ने किया। खेल प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में शारीरिक शिक्षक देवेंद्र सिंह रावत, पूनम खाती, मनोज धपोला और मिलिंद बिष्ट ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहीं, पी.एस. बघरी, हेम चंद्र उपाध्याय और राजेंद्र चौहान ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। प्रतियोगिता में रा.इ.का. उड़ियार, रा.उ.मा.वि. उद्यमस्थल, एस.वी.एम. रीमा नाकुरी, विवेकानंद विद्या मंदिर बीसा नाकुरी और रा.उ.प्रा.वि. सिरालागांव के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

ADVERTISEMENTS Ad