भारी हिमपात ने रोकी सैलानियों की राह, सैकड़ों सैलानी बर्फबारी में फंसे

ख़बर शेयर करें -


कभी कभी प्रकृति के विविध रंगों का लुत्फ लेना परेशानी का कारण भी बन जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ सिक्किम में 900 सैलानियों के साथ। भारी हिमपात के कारण प्राकृतिक नजरों का आनंद लेने गए सैलानी रास्ते में फंस गए हैं। सैलानी 89 वाहनों से शनिवार शाम नाथुला और त्सोमगो झील से गंगटोक लौट रहे थे। पुलिस ने सेना के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया है।
मीडिया रिपोर्टों की जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी ने कि 15 वाहनों को सुरक्षित निकाले जाने की बात कही है। बाकी वाहनों को निकलने का काम चल रहा है। सैलानी गंगटोक से 42 किलोमीटर दूर रास्ते में फंसे हैं। बर्फ को धीरे-धीरे साफ किया जा रहा है और सैलानियों को निकाला जा रहा है।