सोशल मीडिया पर महिला का आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -


महिला को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट पुलिस और एसओजी टीम ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित करने और उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को साइबर, सर्विलांस की मदद से ग्रेटर नोएडा से पकड़ा गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 फरवरी 2022 को लिन्ठ्यूड़ा, पिथौरागढ़ निवासी एक महिला ने पिथौरागढ़ कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व एक अज्ञात मोबाइल नम्बर से उन्हें कॉल आया। धीरे-धीरे उनकी बातें होने लगी तथा व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल भी होने लगी। उक्त व्यक्ति ने अपना नाम मुकेश सिंह उर्फ उमेश खड़ायत बताया तथा स्वयं को लोहाघाट निवासी व वर्तमान में दिल्ली में नौकरी करना बताया। मुकेश सिंह ने महिला पर व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो कॉल करने का दबाव बनाया गया तथा मना करने पर जान से मारने व महिला की आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया में वॉयरल करने की धमकी दी गई। महिला की तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में मुकेश सिंह उपरोक्त के खिलाफ धारा 66 E/67 A IT Act/ 354(D)/ 506/509 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। पुलिस टीम ने साइबर/ सर्विलांस सैल की मदद से पतारसी- सुरागरसी करते हुए मुकदमे में नामजद उमेश सिंह पुत्र गोपाल सिंह, निवासी- ग्राम मझ पीपल, लोहाघाट, जिला चम्पावत को सुपर टैक इको विलेज वन, सैक्टर-01, ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश के चाय रोटी बार से पकड़कर उक्त घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया गया। पुलिस टीम ने अभियुक्त को धारा- 41(क) Crpc का नोटिस तामील कराया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को भी कब्जे पुलिस लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  यात्रियों की जान जोखिम मे डालने वाले दो चालक गिरफ्तार, शराब पीकर चला रहे थे गाड़ी