कत्यूर घाटी की संस्कृति का शंखनाद: बैजनाथ में चार दिवसीय कत्यूर महोत्सव का भव्य आगाज

ख़बर शेयर करें -

गरुड़ (बागेश्वर), 03 अप्रैल 2026। ऐतिहासिक और पौराणिक कत्यूर घाटी के बैजनाथ भकुनखोला मैदान में शुक्रवार को चार दिवसीय ‘कत्यूर महोत्सव’ का शानदार शुभारंभ हुआ। उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और विरासत को सहेजने के उद्देश्य से आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा और ब्लॉक प्रमुख किशन सिंह बोरा सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश से दी शुभकामनाएं महोत्सव के शुभारंभ पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो संदेश के माध्यम से गरुड़ क्षेत्रवासियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कत्यूर महोत्सव केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली विरासत और सामूहिक एकता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच मिलता है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को भी नई दिशा मिलती है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दरिंदगी का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, पुलिस का 'आपरेशन प्रहार' जारी

सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उद्घाटन के दौरान दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कत्यूर घाटी को ऐतिहासिक धरोहर बताते हुए इसे स्थानीय लोगों के उत्साह का केंद्र बताया। विधायक पार्वती दास और जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और ऐतिहासिक विरासत को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए ऐसे महोत्सव अनिवार्य हैं। मुख्य विकास अधिकारी असरसी तिवारी ने भी युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़ने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  हंगामा करने पर पुलिस का 'प्रहार', बागेश्वर में शांति भंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सरकारी योजनाओं की जानकारी और सांस्कृतिक छटा महोत्सव स्थल पर विभिन्न सरकारी विभागों—स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, पशुपालन, बाल विकास और उद्योग—द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। महोत्सव के दौरान:

  • सांस्कृतिक कार्यक्रम: स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियां और स्थानीय कलाकारों के लोकगीत।
  • मुख्य आकर्षण: भजन संध्या, स्टार नाइट और वॉलीबॉल प्रतियोगिता।
  • प्रतियोगिताएं: पेंटिंग, ऐपण, सुलेख और मेहंदी प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
ADVERTISEMENTS Ad