2025 तक उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: धामी

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चमोली के सीमांत गांव मलारी में भारतीय सेना, आईटीबीपी, बीआरओ के जवानों और सीमांत गांव के निवासियों के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भागीदारी की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, आने वाला समय भारत का अमृत काल होगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव जन-जन का अभियान बन चुका है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि इसके साक्षी बन रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली और गौरवशाली देश के रूप में आगे बढ़ रहा है। आगामी 25 साल देश के लिए अमृतकाल साबित होंगे। कहा कि उत्तराखण्ड आज विकास की ओर अग्रसर है और आने वाले 2025 तक इसे आदर्श राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पबद्ब है। पर्वतीय राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से विकास योजनाएं तैयार की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमाओं पर प्रहरी के रूप मे काम करने वाले क्षेत्रवासी और सीमा पर डटे जांबाजों की वजह से ही हम सब सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए सभी को आजादी के अमृत महोत्सव एवं पवित्र रक्षाबंधन त्योहार की बधाई दी।

Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.