![](https://darpantodaylive.com/wp-content/uploads/2023/03/Screenshot_2023-03-20-08-26-48-89_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7-1.jpg)
देश में पिछले कुछ महीनों से समय समय पर भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। बीती रात राजस्थान से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक राजस्थान के बीकानेर में भूकंप की तीव्रता 4.2 और अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में 3.5 मापी गई। चांगलांग में रात 1 बजकर 45 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। करीब आधा घंटे बाद बीकानेर में कंपन महसूस हुआ। दोनों ही जगहों पर जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र बीकानेर से 516 किलोमीटर पश्चिम में था। पिछले कुछ महीने में उत्तराखंड, हिमाचल, पूर्वोत्तर के राज्यों सहित देश के अलग अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। चार दिन पहले दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।