द्वी दिना का ड्यार शेरुवा…’ मशहूर लोक गायक दीवान सिंह कनवाल का निधन

ख़बर शेयर करें -

शोक: हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस, कुमाऊंनी संगीत जगत में पसरा मातम

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के लोकप्रिय कुमाऊंनी लोक गायक दीवान सिंह कनवाल का निधन हो गया है। उन्होंने हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। वह 65 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से न केवल कुमाऊंनी संगीत जगत, बल्कि उनके तमाम प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

अमिट छाप छोड़ गए कनवाल दीवान सिंह कनवाल अपने सुरीले गीतों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उनका प्रसिद्ध लोकगीत “द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यो दुनी में, ना त्यार ना म्यार शेरुवा यो दुनी में” श्रोताओं की जुबान पर आज भी चढ़ा हुआ है। वे न केवल एक बेहतरीन कलाकार थे, बल्कि जिला सहकारी बैंक, अल्मोड़ा से सीनियर ब्रांच मैनेजर पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने अपना शेष जीवन लोक संस्कृति के संरक्षण को समर्पित कर दिया था। इसके अलावा, पत्रकार अजय ढौंडियाल के साथ उनका ‘शेर दा अनपढ़’ गीत भी काफी लोकप्रिय रहा।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: आपदा प्रबंधन हाई अलर्ट पर, ट्रैकिंग पर रोक

अंतिम संस्कार बेतालेश्वर घाट में स्वर्गीय कनवाल अपने पीछे दो बेटे, दो बेटियां और एक वृद्ध माताजी का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी का निधन पूर्व में ही हो चुका था। परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार अल्मोड़ा के बेतालेश्वर घाट में किया जाएगा। उनके निधन को राज्य की सांस्कृतिक विरासत के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सोमवार को बंद रहेंगे 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी, मौसम विभाग के 'ऑरेंज अलर्ट' के बाद डीएम ने दिए आदेश
Ad