ऑपरेशन प्रहार’ के तहत झिरौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
  • पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर चलाया गया चेकिंग अभियान; अभियुक्त के कब्जे से अंग्रेजी व देशी शराब बरामद
  • थाना झिरौली में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज

बागेश्वर। पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत झिरौली पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के दिशा-निर्देशों पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली है।

थानाध्यक्ष झिरौली मनोहर चंद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान आरोपी चंदन सिंह जनौटी (59 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह, निवासी ग्राम जनौटीपालड़ी (थाना झिरौली, बागेश्वर) को धर दबोचा गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 06 अद्दे मैकडॉवल अंग्रेजी शराब और 48 पाउच माल्टा देशी अवैध शराब बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बुधवार को 1 से 12 तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना झिरौली में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनोहर चंद के साथ हेड कांस्टेबल नवीन गिरी, प्रमोद रावत, प्रकाश जोशी और उमेश पंत शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सोमवार को बंद रहेंगे 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी, मौसम विभाग के 'ऑरेंज अलर्ट' के बाद डीएम ने दिए आदेश
Ad