अपडेट: सड़क हादसे में 10 की मौत, एक ही परिवार के तीन लोग हुए हादसे का शिकार

ख़बर शेयर करें -



बागेश्वर जिले के शामा से पूजा पाठ के लिए होकरा जा रही बुलेरो गाड़ी संख्या यूके 02 टीए 0845 प्रातः 8 बजे ग्राम होकरा के समीप 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई । गाड़ी में 10 लोग सवार थे जिनकी मौके पर मृत्यु हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की भी मौत हुई है। मृतकों का विवरण इस प्रकार है।
मृतकों के विवरण

1) किशन सिंह पुत्र खुशाल सिंह, उम्र 64 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
2) धर्म सिंह पुत्र पदम् सिंह , उम्र 69 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
3) कुंदन सिंह पुत्र श्री खीम सिंह, उम्र 58 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
4) निशा पत्नी उमेश सिंह उम्र 24 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
5) उमेश सिंह पुत्र कुंदन सिंह उम्र 28 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
6) शंकर सिंह पुत्र प्रताप सिंह उम्र 42 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
7) महेश सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 35 वर्ष (चालक) भनार, कपकोट
8) सुंदर सिंह पुत्र खुशाल सिंह उम्र 37 वर्ष, शामा, बागेश्वर
9) खुशाल सिंह पुत्र उदय सिंह उम्र 64 वर्ष, भनार, बागेश्वर
10) दान सिंह पुत्र मंगल सिंह उम्र 52 वर्ष , भनार, बागेश्वर


हादसे के मृतकों में एक ही कुंदन सिंह, उनके पुत्र उमेश सिंह और बहू निशा देवी भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। वहीं कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया भी देहरादून से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  घर की तरफ बढ़ रही आग को बुझाने के प्रयास में दो लोग झुलसे