सेवा पदक से सम्मानित हुए थानाध्यक्ष नगरकोटी, हेड कांस्टेबल आर्या और नाथ को भी मिला सम्मान

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। राष्ट्रीय एकता दिवस पर बागेश्वर पुलिस के तीन पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सेवा पदक प्रदान किए गए।


देहरादून में पुलिस महानिदेशक ने मंगलवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। जिले के अधिकारियों/कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक व उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए गए। झिरौली थाने के थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी को अति उत्कृष्ट सेवा पदक सम्मान, महिला हेल्प लाइन की हेड कांस्टेबल कमला आर्या और कौसानी थाने के हेड कांस्टेबल पुष्कर नाथ को उत्कृष्ट सेवा पदक सम्मान मिला। एसपी अक्षय प्रहलाद कोण्डे ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मान मिलने पर बधाई देते हुए सभी कार्मिकों से भविष्य में भी इसी प्रकार से मेहनत व लगन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, 103 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad