बागेश्वर: होटल की आड़ में बिना लाइसेंस पिला रहा था शराब, ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दबोचा

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बैजनाथ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस टीम ने अपनी दुकान में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से ग्राहकों को शराब परोस रहे एक शख्स को गिरफ्तार किया है.

पुलिस अधीक्षक (एस.पी.) बागेश्वर, जितेन्द्र मेहरा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी की रोकथाम के लिए सभी थाना क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में शनिवार को कोतवाली बैजनाथ पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक दुकान के भीतर अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  नेटवर्क व्यवस्था पर डीएम सख्त, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बैजनाथ पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी. इस दौरान जिनखोला निवासी 45 वर्षीय शंकर भाकुनी पुत्र बहादुर सिंह को अपनी दुकान में बिना किसी वैध आबकारी लाइसेंस के ग्राहकों को अवैध रूप से शराब पिलाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने अपने निजी आवास पर खुद चलाया टिलर, खेत में गोबर की खाद डाल दिया पारंपरिक खेती का संदेश

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली बैजनाथ में मुकदमा अपराध संख्या 14/2026 के तहत धारा 60(1)/21 आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस अधीक्षक ने साफ किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार और इस तरह की गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा.

ADVERTISEMENTS Ad