आपात स्थिति में घायल पत्रकारों को एयरलिफ्ट करेगी एनयूजे उत्तराखण्ड

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश स्तरीय बैठक में ऐतिहासिक निर्णय, सदस्यों व उनके परिवारों के लिए कई कल्याणकारी घोषणाएं

उत्तराखण्ड के मीडियाकर्मियों की प्रमुख राज्यस्तरीय पंजीकृत संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखण्ड) ने पत्रकार हित में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। संगठन ने आपात स्थिति में गंभीर रूप से घायल या असाध्य रोग से पीड़ित पत्रकारों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सालय तक पहुंचाने की घोषणा की है।

यह निर्णय एनयूजे उत्तराखण्ड की प्रदेश स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में बताया गया कि संगठन के किसी भी सदस्य के साथ यदि आकस्मिक दुर्घटना या गंभीर बीमारी की स्थिति उत्पन्न होती है और चिकित्सक द्वारा हायर सेंटर रेफर किया जाता है, तो उत्तराखण्ड के भीतर जहां भी नजदीकी हवाई सेवा उपलब्ध होगी, वहां से संबंधित पत्रकार को उसके एक सहयोगी सहित संगठन के खर्चे पर हवाई जहाज या हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया जाएगा। उपचार के उपरांत पत्रकार को घर वापस लाने का हवाई खर्च भी संगठन वहन करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट में टनकपुर डिपो की रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, अपनी ही बस के पहिए के नीचे आने से चालक की मौत

बैठक में संगठन ने यह भी निर्णय लिया कि सदस्यों के पुत्र-पुत्रियों के विवाह अवसर पर 2100 रुपये की शगुन राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही कक्षा 6 से ऊपर अध्ययनरत संगठन के सदस्यों के उन बच्चों को प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाएगा, जो 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करेंगे।

प्रदेश कार्यकारिणी ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव के संस्थागत खर्चों के लिए वार्षिक मानदेय तय करने का भी निर्णय लिया। इसके साथ ही मासिक पत्रिका ‘उत्तर पथ’ के कलेवर में बदलाव करते हुए इसके प्रबंधन व संपादन टीम में दया जोशी, गोपालदत्त गुरूरानी और प्रमोद कुमार के नाम सर्वसम्मति से तय किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, गड्ढामुक्त सड़कें सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: डीएम अपूर्वा पाण्डे

बैठक में यह भी स्पष्ट निर्णय लिया गया कि संगठन के विरुद्ध भ्रामक प्रचार करने, झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाने तथा विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर संस्था की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ राज्यभर में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी, उपाध्यक्ष दीपक पाठक और महासचिव गोपालदत्त गुरूरानी के संचालन में आयोजित बैठक में संगठन के मार्गदर्शक व संरक्षक त्रिलोक चन्द्र भट्ट, सचिव जगदीश उपाध्याय, बाबा आदित्य दास, सुरजीत बत्रा, राजकुमार केसरवानी, प्रमोद कुमार, जगदीश राय, ईश्वरी दत्त भट्ट, शंकरदत्त फुलारा, चन्द्रपाल सिंह, शुभम गुप्ता, मुन्ना अंसारी, अफसार अहमद, राकेश सिंह, अरशद अली, भानुप्रताप सिंह बोरा, कंचन सिंह बौरा, संदीप पांडेय, विजय कुमार गुप्ता, वैभव बत्रा सहित विभिन्न जिलों से आए विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad