ब्रेकिंग: युवती ने सरयू नदी में लगाई छलांग, बचाने गई चाची भी बही, खोजबीन जारी

ख़बर शेयर करें -


बागेश्वर। जिला मुख्यालय में दो महिलाओं के सरयू नदी में बहने की सूचना है। बताया जा रहा है कि एक युवती ने सरयू में छलांग लगा दी। उसे बचाने गई महिला भी बह गई है। पुलिस और फायर सर्विस की टीम दोनों की खोजबीन में जुट गई है। बहने वाली महिलाएं चाची और भतीजी बताई जा रही हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को विकास भवन के समीप से एक युवती अपनी चाची के साथ जा रही थी। अचानक उसने नदी में छलांग लगा दी। उसे बहता देख चाची भी नदी में कूद गई। दोनों को बहता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल जेएस ढकरियाल ने बताया कि पुलिस और फायर सर्विस की टीम सरयू में खोजबीन कर रही है। दोनों महिलाएं स्यालडोबा की बताई जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार' के तहत कपकोट पुलिस की कार्रवाई, लावारिस अल्टो कार से 144 पव्वे अवैध शराब बरामद
Ad