ब्रेकिंग: लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा।

सेवानिवृत्त आईएएस डा. राकेश कुमार (IAS Dr. Rakesh Kumar) थे उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष।

देहरादून उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपना इस्तीफा शासन को भेजा है राकेश कुमार करीब डेढ़ वर्ष तक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रहे है।

और लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली और व्यवस्था को सुधारने में काफी हद तक उन्हें सफलता भी मिली बीते दिनों जब राज सरकार के सामने पेपर लीक और तमाम समस्याएं सामने आई उस समय राज्य सरकार ने राकेश कुमार को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी थी इसकी वजह भी साफ नहीं हो सकी है।

यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम में भारत के मुख्य सलाहकार के रूप में भी उन्होंने दी थी सेवाएं।

यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी के तेज बहाव में बहा युवक: कपकोट पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से बचाई जान

उत्तराखंड के कई महत्वपूर्ण विभागों में भी रही हैं, उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।

उत्तराखंड, लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल छह वर्ष के लिए था।