युवक के कमरे से 8 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कपकोट पुलिस ने बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 10 मार्च 2026 को कपकोट पुलिस ने छापेमारी की। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि आरोपी की पहचान तनुज गढ़िया उर्फ तारा (20 वर्ष) पुत्र आनंद सिंह, निवासी ग्राम लीली, कपकोट के रूप में हुई है। उसके पास से आठ पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मामले में थाना कपकोट में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कपकोट के असों-भैरूं मोटरमार्ग पर घास लेने जा रही पिकअप खाई में गिरी, चालक की मौत, पांच महिलाएं घायल दो की हालत गंभीर
Ad