ब्रेकिंग: आबकारी विभाग ने कलमठ में छिपाई गई 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर।विधानसभा उप निर्वाचन के दृष्टिगत गठित आबकारी टीम द्वारा बुधवार देर रात मुखबिर की सूचना पर चौगांवछीना रोड पर पाटली गांव के पास सड़क किनारे कलमठ के नीचे घास पत्तों से छिपायी गयी 20 पेटी बरमूडा रम की 240 बोतल बरामद की गयी। बरामद शराब की कीमत लगभग 1,19,880 रूपये है। जिला आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा ने बताया कि रात्रि का समय होने के कारण कोर्इ भी अभियुक्त पकडा नही गया। अवैध शराब के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि उप निर्वाचन के दृष्टिगत आगे भी प्रवर्तन की कार्यवाही जारी रहेगी।

प्रवर्तन टीम में आबकारी निरीक्षक जगत सिंह, बृजेश जोशी, भुबन चन्द्र डंगवाल, आबकारी सिपाही बलजीत सिंह, पवन कुमार, विजय रातव शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कोट भ्रामरी मेले को लेकर यातायात और पार्किंग प्लान जारी: डांक बंगला से मंदिर परिसर तक जीरो जोन, देखें पूरी रूट एडवाइजरी
Ad