ब्रेकिंग: वाहन से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। देर रात एक युवक का शव वाहन से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। क्षेत्रवासियों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार राजस्व पुलिस क्षेत्र के भैरूचौबट्टा क्षेत्र में शनिवार की  देर रात वाहन सख्या Uk02TA 1524 मैक्स वाहन से रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटका था। युवक की पहचान मनोज कुमार पुत्र केसर राम के रूप में हुई है। युवक क्षेत्र का ही बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद राजस्व उप निरीक्षक जगदीश परिहार मौके पर पहुंचे और शव को रस्सी से उतारकर कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि युवक भैरूचौबट्टा का ही रहने वाला है। रविवार को शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा।