ब्रेकिंग: नहाने के दौरान बहा किशोर, खोजबीन में जुटे पुलिस व फायर कर्मी

ख़बर शेयर करें -


बागेश्वर। सरयू नदी में नहाने के दौरान एक किशोर बह गया है। पुलिस और फायर सर्विस के जवान किशोर की खोजबीन में जुट गए हैं। हालांकि अब तक किशोर का सुराग नहीं लग सका है।
 जानकारी के अनुसार ग्वाड़ गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर झटक्वाली के समीप सरयू नदी में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया ‌था। इस दौरान बहाव की चपेट में आकर उसके बहने की सूचना है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने मौके पर जाकर खोजबीन शुरु कर दी है। हालांकि अब तक किशोर का पता नहीं चल सका है। वहीं अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि किशोर की खोजबीन की जा रही है।

Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.