एक साल नई मिसाल कार्यक्रम में गिनाई सरकार की उपलब्धियां, विद्यार्थियों ने किए रंगारंग कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। कांडा के रामलीला मैदान में एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के तहत जन सेवा थीम पर बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को सरकार के कार्य और योजनाओं की जानकारी दी और स्वास्थ्य जांच भी की गई। राजकीय बालिका  इंटर कॉलेज और कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक प्रतिनिधि मनोज ओली व मुख्य विकास  अधिकारी संजय सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया और विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड़ के चहुंमुखी विकास के लिए समर्पित भाव से जुटी है। उन्होंने कहा उत्तराखंड पहला राज्य है जिसने नई शिक्षा नीति को प्रभावकारी ढंग से लागू करने का कार्य किया है। राज्य सरकार राज्य के विद्यार्थियों की अभिरूचि के अनुरूप हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए विस्तृत योजना पर कार्य कर रही है। उत्तराखंड के युवा विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है।

विधायक प्रतिनिधि मनोज ओली ने कहा कि उत्तराखंड की कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं, प्रदेश के विकास के लिए मजबूत आधारशिला के रूप में सहायक सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा उत्तराखंड़ में नई सडकों का निर्माण और रेल लाईनों को बिछाने से न केवल कनेक्टिविटी बढ रही है, बल्कि रोजगार के अनेक अवसर भी पैदा हो रहे है। उत्तराखंड़ में पर्यटन सेक्टर बढ रहा है, सुदूर क्षेत्रों को सड़क और इंटरनेट से जोडा जा रहा है। सशक्त उत्तराखंड़ बनाने के लिए प्रदेश सरकार संकल्प रहित विकल्प के सिद्धान्त पर निरंतर कार्य कर रही है। वहीं सरलीकरण, समाधान, निस्तारीकरण और संतुष्टि की नीति पर आगे चल कर सूबे की सरकार अंतिम छोर पर खडे़ व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचा रही है। राज्य सरकार ने नकल विरोधी कानून, सरकारी नौकरियों मे महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण सहित जबरन धर्मान्तरण की रोकथाम को लेकर बना सख्त कानून जैसे ऐतिहासिक फैसले राज्य हित में लिए है।
मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनपद के विकास में कर्मठता से कार्य कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें तथा कार्यो को गुणवत्तापूर्ण व समय से करने को कहा। 

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश सरकार के दो साल के कार्यकाल की गिनाई उपलब्धियां, पार्टी कार्यालय में हुआ कार्यक्रम

शिविर में स्वास्थ विभाग ने 79, होम्योपैथिक ने 64 और आयुर्वेदिक विभाग ने 80 लोगों का स्वास्थ परीक्षण कर दवा वितरण किया। श्रम विभाग द्वारा 25 लोंगो को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। उरेडा विभाग 8 लोंगो को विभागीय जानकारी देने के साथ ही डेयरी विभाग द्वारा 12, पशुपालन 14, उद्यान विभाग 25, पर्यटन विभाग 12, सहकारिता 24, खाद्यान्न विभाग 25, आपदा प्रबंधन द्वारा 40, समाज कल्याण 45, अग्रणी बैंक 66, शिक्षा विभाग 50, जिला निर्वाचन व स्वीप 58, दीन दयाल कौशल योजना 40 लोंगो को विभागीय योाजनाओं की जानकारी देने के साथ ही 16 लोगो के आधार कार्ड बनाये गए। 04 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 08 लाभार्थियो को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष चैक, बाल विकास के 04 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरण तथा स्वस्थ बेबी शो में 06 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। वहीं  बैकों द्वारा 04 लाभार्थियों को ऋण चैक व 10 लाभार्थियों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चैक वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप रावत ने किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा इन्द्र सिंह फर्श्वान, मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह कर्म्याल, आनंद सिंह धपोला, जितेन्द्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष नंदाबल्लभ तिवारी, दरवान सिंह धपोला, प्रधान हयाद सिंह, सविता नगरकोटी, अरूण कुमार, विमला देवी समेत जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, उपजिलाधिकारी मोनिका समेत अनेक जनप्रतिधि, वरिष्ठ नागरिक, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे