महाजनसंपर्क अभियान के तहत युवा मोर्चा ने नवमतदाता सम्मेलन का किया आयोजन, युवाओं को गिनाई सरकार की उपलब्धियां

ख़बर शेयर करें -


भाजपा द्वारा संचालित महाजनसंपर्क अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा बागेश्वर ने जिलाध्यक्ष दीपक सिंह गस्याल की अध्यक्षता में नवमतदाता जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट और जिलाध्यक्ष इन्द्र सिंह फर्स्वाण ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिले का आठों मंडलों से नवमतदाता और कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह गस्याल ने स्वागत भाषण देकर कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य से अवगत कराया। मुख्य वक्ता डॉ कुंदन सिंह परिहार ने नवमतदाताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई डॉ परिहार ने कहा कि युवा देश के भविष्य की नींव है और नींव जितनी मजबूत होगी देश उतनी मजबूती से आगे बढ़ेगा। जिलाध्यक्ष इन्द्र सिंह फर्स्वाण ने युवा कार्यकर्ताओं को वर्तमान सरकार में युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने वर्तमान सरकार की उपलब्धियां गिनाई और पूर्व सरकारों की खामियों से युवाओं को अवगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  बीजेपी की पुराना प्रदर्शन दोहराने, तो कांग्रेस की जमीन बचाने की लड़ाई ईवीएम में कैद, चार जून को होंगे कहीं खुशी कहीं गम के हालात

भाजपा जिला महामंत्री संजय परिहार, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव कुमार दास ने युवाओं को संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक दीपक खुल्बे ने किया। कार्यक्रम में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संदीप जोशी, योगेश सनवाल, अक्षय चन्याल, मंत्री ममता कुमईया, निर्मल साह, अंकित ऐठानी, कार्यालय प्रभारी कृष्णा फर्स्वाण, मंडल अध्यक्ष प्रकाश कपकोटी, गणेश कांडपाल, पवन खड़ाई, राजेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।