स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, वाहन सीज

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। “नशामुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के अंतर्गत पुलिस ने 03.53 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹70,000 बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में एसओजी व कोतवाली बागेश्वर पुलिस की संयुक्त टीम ने 19 फरवरी 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान भागीरथी तिराहे के पास कार्रवाई की।

गिरफ्तार अभियुक्त

यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड

अजय कुमार उर्फ अतुल (23 वर्ष)
निवासी – कठायतबाड़ा, जनपद बागेश्वर
अभियुक्त के कब्जे से 03.53 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UK02B 1627 को पुलिस ने सीज कर दिया है।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में धारा 08/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।