बाइक रपटने से युवक-युवती घायल

ख़बर शेयर करें -


बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत भराड़ी टैक्सी स्टैंड के समीप शनिवार की देर शाम एक बाइक रपट गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में इलाज के बाद कैलाश चंद्र के सिर में अधिक चोट होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दूसरी घायल बबिता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार' के तहत कपकोट पुलिस की कार्रवाई, लावारिस अल्टो कार से 144 पव्वे अवैध शराब बरामद
Ad