चारा काटने गई महिला पर झपटा गुलदार, घटना में महिला की मौत

ख़बर शेयर करें -


प्रदेश के कई जिलों में गुलदार की धमक बढ़ रही है। चंपावत जिले में मवेशियों के लिए चारा काटने गई महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी मां ने भागकर जान बचाई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।
  जानकारी के अनुसार गुरुवार को बनबसा के फागपुर निवासी कुछ महिलाएं हुड्डी नदी किनारे जानवरों के लिए चारा आदि लेने गई। इसी दौरान मुन्नी देवी और उसकी मां कमला देवी पर गुलदार ने हमला कर दिया। कमला देवी ने भाग गई, लेकिन मुन्नी देवी को गुलदार ने मार दिया। घटना पूर्वी तराई वन प्रभाग खटीमा का छीनी कंपार्टमेंट संख्या छह की है। मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। एक दो में तो दूसरा नौ में पढ़ता है। बेटी की मौत से मां कमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
रेंजर महेश चंद्र जोशी ने बताया कि जंगली जानवर के हमले से हुई मौत में वन विभाग की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। महिला की मौत से परिवार सदमे में है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड
Ad