डेढ़ लाख की अवैध स्मैक के साथ शातिर तस्कर मरिया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई सघन चेकिंग के दौरान दबोचा

बागेश्वर। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बागेश्वर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. कोतवाली पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर नशे के सौदागर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.99 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 1,50,000 (एक लाख पचास हजार) रुपये आंकी गई है.

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा (आई.पी.एस.) द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को नशे की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने और तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे. इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली बागेश्वर के उपनिरीक्षक नितिन बहुगुणा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान पुलिस ने घटबगड़ वार्ड (थाना व जिला बागेश्वर) निवासी 24 वर्षीय मनीष कुमार उर्फ मरिया पुत्र स्व. गोपाल राम को संदिग्ध अवस्था में दबोच लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध स्मैक बरामद हुई.

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दरिंदगी का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, पुलिस का 'आपरेशन प्रहार' जारी

पुराना आपराधिक इतिहास, खंगाले जा रहे लिंकेज पुलिस के अनुसार आरोपी मनीष कुमार उर्फ मरिया एक शातिर किस्म का नशा तस्कर है, जिसका पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है. आरोपी के खिलाफ पहले भी वर्ष 2022 और 2023 में कोतवाली बागेश्वर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत गंभीर मामले दर्ज हो चुके हैं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बागेश्वर में एफ.आई.आर. संख्या-31/2026, धारा 8/21/60 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत नया अभियोग पंजीकृत कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया है. पुलिस अब इस बात की गहनता से विवेचना कर रही है कि आरोपी स्मैक कहां से लाता था और यहां किसे सप्लाई करने वाला था, यानी उसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड

तस्करी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ.नि. नितिन बहुगुणा के साथ हेड कांस्टेबल सुरेश आर्या, हेड कांस्टेबल पूरन मठपाल और कांस्टेबल राजेंद्र सिंह शामिल रहे.

ADVERTISEMENTS Ad