दर्दनाक अग्निकांड: 9 लोगों की मौत, मासूम ने भी तोड़ा दम

ख़बर शेयर करें -

AC ब्लास्ट के बाद पूरी इमारत में फैली आग, इलेक्ट्रॉनिक लॉक बने काल, बचाव दल ने 15 को सुरक्षित निकाला

नई दिल्ली। दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से भारी तबाही हुई है। सुबह करीब 3:47 बजे हुए इस दर्दनाक हादसे में नौ लोगों की जान चली गई, जिनमें दो परिवारों के सदस्य और एक डेढ़ साल का मासूम बच्चा भी शामिल है।

एसी ब्लास्ट से शुरू हुई तबाही शुरुआती जांच और स्थानीय निवासियों के अनुसार, आग की शुरुआत इमारत की दूसरी मंजिल पर लगे एयर कंडीशनर (AC) में विस्फोट के कारण हुई। धमाके के बाद आग ने इतनी तेजी पकड़ी कि देखते ही देखते पूरी चार मंजिला इमारत आग की लपटों में घिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड

इलेक्ट्रॉनिक लॉक ने बनाया बंधक हादसे के दौरान इमारत में लगे आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक लॉक वाले दरवाजे लोगों के लिए मौत का कारण बन गए। बिजली कटने या तकनीकी खराबी के कारण ये दरवाजे नहीं खुल पाए, जिससे अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकल सके और दम घुटने व जलने से हताहतों की संख्या बढ़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दरिंदगी का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, पुलिस का 'आपरेशन प्रहार' जारी

दमकल की 14 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद 15 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शाहदरा जिले के डी.सी.पी. राजेंद्र प्रसाद मीना ने बताया कि इमारत के हर हिस्से की गहन जांच और सर्च ऑपरेशन जारी है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर तैनात हैं

ADVERTISEMENTS Ad