मतदान केंद्रों में लगी लाइन, पंचायतों में हो रहा उपचुनाव

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जिले में छह ग्राम प्रधानों के उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्र में वोट डालने वालों की सुबह से लाइन लग रही है। मालूम हो कि जिले में 13 ग्राम प्रधानों के लिए उपचुनाव होने थे, लेकिन सात में निर्विरोध प्रधान चुने गए। छह ग्राम पंचायतों में सोमवार की सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह दिख रहा है। अधिकांश मतदान केंद्रों में वोट के लिए वोटरों की लाइन लगी है।

ADVERTISEMENTS Ad