युवती ने फंदे से लटककर दी जान, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम

ख़बर शेयर करें -


बागेश्वर। कांडा के रजोली निवासी 20 साल की युवती ने अपने घर में फंदे से लटक गई। परिजन उसे अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका कांडा डिग्री कॉलेज की छात्रा थी। सूचना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लिया। पंचनामा भरने तथा पीएम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रजोली, विजयपुर के बसंत राम लड़की नीमा ने मंगलवार की शाम करीब सात बजे अपने पुराने मकान में फंदे पर लटक गई। छोटी बहिन ने मकान का दरवाना खोलना चाहा तो वह अंदर से बंद था। उसने नये मकान में रह रहे माता-पिता को जानकारी दी। उन्होंने ऊपर आकर दरवाजा तोड़ा तो उनके होश उड़ गए। नीमा फांसी के फंदे पर झूली थी। परिजनों ने आनन-फानन में रस्सी काटी और उसे लेकर सीएचसी कांडा ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने मैमो पुलिस को भेजा। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष विवेक भट्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.