सीएम ने किया “द लीजेण्ड ऑफ कोश्यारी भगत दा” का विमोचन

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास कार्यालय में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित पुस्तक “द लीजेण्ड ऑफ कोश्यारी भगत दा” का विमोचन किया। सीएम धामी ने पुस्तक के लेखक एवं प्रकाशकों का कोश्यारी के जन्मदिन पर पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित करने के लिये आभार भी व्यक्त किया।

विमोचन कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि श्री भगत सिंह कोश्यारी के व्यक्तित्व का हर पहलू प्रेरणादायी है। वे सहजता की प्रतिमूर्ति हैं। वे वास्तव में भारतीय राजनीति के पुरोधा, जननेता, कुशल प्रशासक एवं विचारक हैं। कोश्यारी ने सामान्य परिवेश में रहकर शिखर छूने का कार्य किया है।