आरजे काव्य को मिला युवा पत्रकार पुरस्कार, दिल्ली में हुए सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ओहो रेडियो के संचालक आरजे काव्य को प्रतिष्ठित हरि कृष्ण त्रिवेदी स्मारक युवा पत्रकार पुरस्कार मिला है। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें 1 लाख 51 हज़ार की पुरस्कार धनराशि और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया।

बागेश्वर के कठायतबाड़ा निवासी कविंद्र मेहता प्रसिद्ध रेडियो जॉकी हैं। उन्होंने प्रदेश के पहले डिजिटल रेडियो की शुरुआत की थी। आज उनका ओहो रेडियो जाना पहचाना नाम बन चुका है। काव्य को देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को  ‘हरि कृष्ण त्रिवेदी स्मारक युवा पत्रकार पुरस्कार’ प्रदान किया गया। पुरस्कार का मीडिया समुदाय में महत्वपूर्ण स्थान है। हर वर्ष 35 वर्ष तक की आयु के किसी एक ऐसे मीडिया कर्मी को यह पुरस्कार दिया जाता है, जो ज़मीनी स्तर पर कार्य कर रहा हो। काव्य को यह पुरस्कार उनके रेडियो के क्षेत्र में अद्भुत योगदान के लिए जो ओहो रेडियो के रूप में एक अनूठी स्टार्टअप की स्थापना, रेडियो को बढ़ावा देना, और स्थानीय समुदायों के लिए एक उत्पाद बनाने में किया गया है। इंडिया इंटेनेशनल सेंटर में पद्मश्री पुष्पेश पंत, भारतीय जनसंचार संस्थान के गोविंद सिंह और वरिष्ठ मीडिया कर्मी राहुल देव ने काव्य को सम्मानित किया।