मकान में लगी आग, भैंस जलकर खाक

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। देर रात लगभग दो बजे मकान में आग लगने से एक भैंस की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र काण्डे के छतीना निवासी केशर सिंह पुत्र भवान सिंह ग्राम छतीना का पत्थर वाले चार कमरों के मकान में देर रात आग दो बजे आग लग गई। आग लगने से 01 भैस की मौके में मृत्यु हो गयी ,तथा एक गाभिन गाय झुलस गई। मकान के अंदर राशन व बर्तन जलकर नष्ट हो गए है। आग लापरवाही से लगे होने के सम्बन्ध में बताया गया है। उक्त घटना दैवी आपदा के मानकों के अंतर्गत नही आती है। प्रभावित परिवार अपने दूसरे मकान में निवास करता है। प्रभावित परिवार की गाय झुलस जाने के कारण मुख्त पशु चिकित्सा अधिकारी, बागेश्वर द्वारा मौके में टीम भेज कर गाय का उपचार करवाया गया। बताया गया है,कि अब गाय की स्थिति ठीक है, आवश्यक दवाइया उपलब्ध कराई गई।

प्रभावित परिवार अंत्योदय राशन कार्ड धारक है, इसलिए परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रभावित परिवार हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता दिए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।