कांग्रेस का लक्ष्य मैं और मेरा परिवार, पीएम मोदी का एक-एक क्षण देश को समर्पित: धामी

ख़बर शेयर करें -


बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुगनाकुरी तहसील के जनरल बीसी जोशी स्टेडियम किड़ई में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां बनाते हुए पीएम मोदी के हाथ मजबूत करने को कहा। वहीं कांग्रेस की नीतियों पर जमकर प्रहार भी किए।
कम धामी ने कहा कि वह पहली बार रंगीली नकुररी में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र को वीरों की भूमि बताया और कहा कि खनिज संपदा होने के चलते क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास कर रहा है और उत्तराखंड में भी तमाम विकास योजनाएं परवान चढ़ी हैं। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। कहा कि कांग्रेस का एक ही लक्ष्य है मैं और मेरा परिवार जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं उनका एक-एक क्षण देश की सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र बताया और कांग्रेस को तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली पार्टी बताया। सीएम धामी ने नकल विरोधी कानून, समान नागरिक संगीता समेत राज्य सरकार की अन्य उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देकर प्रधानमंत्री मोदी के हाथ मजबूत करने हैं और भाजपा के 400 पर के लक्ष्य को साकार करने के लिए सभी को अपना योगदान देना है।  इस मौके पर विधायक पार्वती दास, कपकोट सुरेश गढ़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्श्वान, जिला पंचायत सदस्य पूरन सिंह गढ़िया, मंडल अध्यक्ष बहादुर सिंह खाती समेत क्षेत्र के तमाम जनता मौजूद थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ग्लेशियर रूट पर मलियाधार के पास से गुजराती पर्यटक लापता, पुलिस और SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
Ad