ब्रेकिंग: भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया मंजूर

ख़बर शेयर करें -

पूर्व में पद छोड़ने की इच्छा जता चुके भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। अब तक झारखंड के राज्यपाल रहे रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बनाए गए हैं।
इसके साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल, गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल और शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।राष्ट्रपति ने लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा स्वीकार किया है। ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। वह पहले अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल थे।